मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

अब बिहार में दंगे नहीं होते, इसलिए भटकना नहीं है : नीतीश कुमार -पीएम मोदी की सभा में सीएम का आह्वान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अब बिहार में दंगे नहीं होते, इसलिए भटकना नहीं है : नीतीश कुमार -पीएम मोदी की सभा में सीएम का आह्वान

अब बिहार में दंगे नहीं होते, इसलिए भटकना नहीं है : नीतीश कुमार

-पीएम मोदी की सभा में सीएम का आह्वान

जमुई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज करने जमुई पहुंचे। इस मौके पर वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और चिराग पासवान के साथ साथ कई बड़े बड़े चेहरे भी वहां मौजूद थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला किये। उन्होंने राजद सरकार के जमाने को भी याद कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उस समय कितने दंगे होते थे, याद कीजिए। उन्होंने 2005 के पहले के बिहार की याद दिलाई और आह्वान किया कि 2024 के चुनाव में एनडीए को हर सीट पर जिताएं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को आपने भारत रत्न दे दिया। इसके लिए हमलोग लगातार मांग कर रहे थे। मैं आपका स्वागत करता हूं। 2005 से पहले शाम में कोई घर से बाहर नहीं निकल पाता था। आज वह लोग बहुत बातें कर रहे हैं। 15 साल तक उनलोगों को मौका मिला लेकिन क्या किया। 2005 के बाद हमलोग आए तो शाम और रात में लड़का और लड़की घर से बाहर निकालते हैं। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमलोगों के काम को अपना काम बता रहा है। हम कुछ दिन के लिए साथ क्या गए सारे काम को अपना बताने लगा। अब हम हमेशा के लिए इधर (एनडीए) आ गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों ने कितना काम किया। 2005 से पहले हिन्दू-मुस्लिम का झगड़ा होता था। मुस्लिम समुदाय से अपील है कि भूलियेगा मत। हमलोग झगड़ा नहीं होने देंगे। फिर उनलोगों को वोट दीजिएगा तो झगड़ा शुरू करवा देगा। विपक्ष के झांसे में नहीं आना है। नीतीश कुमार ने सात निश्चय समेत कई योजनाओं का जिक्र कर बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि पहले भी आठ लाख नौकरी दिए थे। अब 10 लाख रोजगार देने के वादे पर काम कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें