मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

भारत रत्न के काबिल हैं नीतीश कुमार: चिराग पासवान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारत रत्न के काबिल हैं नीतीश कुमार: चिराग पासवान

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न के लिए काबिल बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने दो दशक के अपने कार्यकाल में बिहार को आगे बढ़ाने का काम किया है।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि पिछले दो दशकों में सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को बेहतरीन नेतृत्व दिया है।

उन्होंने कई सराहनीय काम किए हैं। किसी व्यक्ति को भारत रत्न दिया जा सकता है या नहीं, यह तय करने के लिए कई चरण होते हैं। मेरा मानना है कि वह भारत रत्न के हकदार हैं।

लैंड-फॉर-जॉब मामले में लालू परिवार के खिलाफ आरोप तय होने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है और मैंने हमेशा कानून का सम्मान किया है। यह देश कानून के आधार पर चलता है।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार पर तथ्यों के आधार पर दोष साबित हुए होंगे। यही वजह है कि आरोप तय हुए है, सजा क्या होगी, यह आने वाला समय बताएगा।

इधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग पर राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि केसी त्यागी का नीतीश कुमार के साथ लंबा राजनीतिक सफर रहा है। जब कोई देखता है कि मुख्यमंत्री की सेहत हमेशा ठीक नहीं रहती, तो ऐसे अवॉर्ड की मांग की जाती है।

मैं भी चाहता हूं कि केसी त्यागी को भी एक पुरस्कार मिलना चाहिए, उन्हें भी सम्मान दिया जाए। सामाजिक पृष्ठभूमि उनकी भी है। समाजवादियों की नीतियों पर लंबा व्याख्यान करते हैं, भले ही अपने जीवन में भाजपा के साथ रहे हों, मांग कर रहे हैं तो अच्छी बात है।

जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। अगर लोग कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को यह मिलना चाहिए, तो उन्हें दें लेकिन कहा जाता है कि हमारे पिता और नीतीश कुमार भाई जैसे रहे हैं, तो दोनों भाइयों को यह मिलना चाहिए। जन शक्ति जनता दल की मांग है कि लालू प्रसाद यादव को भारत रत्न मिलना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें