नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा- उन लोगों ने कोई काम नहीं किया

नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा-
उन लोगों ने कोई काम नहीं किया
पटना ।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी के साथ सोमवार को जदयू दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने दफ्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान विपक्षियों पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने जदयू कार्यालय में कहा कि लालू-राबड़ी के 15 वर्षों में कोई काम नहीं हुआ है। माता-पिता के राज में घर से कोई निकलता था। अब देखिए स्थिति कितनी बदल गई है। सड़कें कैसी बन गई है। पुल, बिल्डिंग सब कुछ बदल गया है। कितना काम हुआ है। नीतीश कुमार ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि हम लोग चुनाव जीतेंगे और काम के बल पर लोगों के बीच जा रहे हैं। उन लोगों ने कोई काम नहीं किया है। हमारे काम का श्रेय लिया जा रहा है। लेकिन, जनता सब जानती है। हम लोग चुनाव जीतेंगे। लालू प्रसाद यादव की दोनों बेटी के चुनाव लड़ने पर भी सीएम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। इन लोगों को कुछ मिलने वाला नहीं है। हम लोग चुनाव जीतेंगे। दोनों बेटियों के चुनाव लड़ने पर कहा कि इन लोगों को चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि लालू-राबड़ी की सरकार में हिंदू-मुस्लिम होते रहता था। हम लोगों ने सरकार में आते ही यह सब बदल दिया। अब कहीं कुछ नहीं हो रहा है। सब ठीक है। एनडीए की सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। आगे भी करते रहेंगे। हम लोग आगे भी चुनाव प्रचार करेंगे और कर रहे हैं।





