मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पटना के काली मंदिर में पूजा-अर्चना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने की पटना के काली मंदिर में पूजा-अर्चना

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन पटना दौरे पर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने पटना के बांस घाट स्थित काली मंदिर और अखंडवासनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। नबीन कई प्रमुख मंदिरों में जाएंगे। साथ ही पटना स्थित गुरुद्वारा में भी माथा टेकेंगे।कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी रहे। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहारवासियों सहित देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भी मौजूदगी रही।उल्लेखनीय है कि नबीम मंगलवार को पटना पहुंचे। उनके स्वागत को बिहार भाजपा ने बड़े शक्ति प्रदर्शन में तब्दील कर दिया। पटना की सड़कों पर करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। इसके बाद मिलर स्कूल ग्राउंड में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। नितिन नबीन ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा विधानमंडल दल के नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद यह नितिन नबीन का पहला बिहार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें