मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा, संभालेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर में की पूजा, संभालेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार को अपना पद संभालेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई वरिष्ठ पार्टी नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य इकाई के अध्यक्षों और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभालने से पहले नितिन नबीन ने दिल्ली के करोल बाग स्थित झंडेवालान देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दिल्ली में स्थित गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में भी मत्था टेका।

नवीन नबीन को मंगलवार को औपचारिक रूप से भाजपा का अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इसके बाद वह पदभार ग्रहण करेंगे। वह पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पार्टी के इस सबसे बड़े पद पर पहुंचने वाले नितिन नबीन अब तक के सबसे कम उम्र के नेता हैं।

सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से एकमात्र उम्मीदवार के रूप में नितिन नबीन ने नामांकन दाखिल किया।

सोमवार को कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्रियों और अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों ने नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल कर संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संकेत दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य प्रमुख नेताओं ने 45 साल के नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए।

एक आधिकारिक घोषणा में राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और नाम वापस लेने की अवधि समाप्त होने के बाद सिर्फ एक नाम (नितिन नबीन) सामने आया।

रिटर्निंग ऑफिसर ने पुष्टि की कि दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों के 37 सेट प्राप्त हुए थे, जिनमें से सभी जांच के बाद वैध पाए गए। इससे नितिन नबीन के निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया।

इससे पहले, 14 दिसंबर 2025 को 45 वर्षीय नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें समर्थन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें