मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली रवाना होने के पूर्व भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की महावीर मंदिर में पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली रवाना होने के पूर्व भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने की महावीर मंदिर में पूजा

पटना। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नवीन ने सोमवार की सुबह प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान महावीर से संगठन और देशहित में कार्य करने की शक्ति एवं मार्गदर्शन की कामना की।इसके उपरांत नितिन नवीन ने अपने दिवंगत पिता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर भावुक क्षण देखने को मिले।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवीन किशोर प्रसाद सिंह अमर रहें और नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगाकर अपने उत्साह और समर्थन का प्रदर्शन किया।इसके बाद नितिन नवीन दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।भाजपा कार्यकर्ताओं में नितिन नवीन को मिली नई जिम्मेदारी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, और इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें