मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी,कहा- किसान अन्नदाता नहीं, अब ऊर्जादाता बनेंगे,देश बदल रहा है

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी,कहा- किसान अन्नदाता नहीं, अब ऊर्जादाता बनेंगे,देश बदल रहा है

बेगूसराय में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी,कहा-

किसान अन्नदाता नहीं, अब ऊर्जादाता बनेंगे,देश बदल रहा है

-कांग्रेस-राजद की सरकार में जो काम 60 साल में नहीं हुआ वह पीएम ने दस वर्ष में करके दिखाया

पटना/बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 10 वर्षों में भाजपा नीत एनडीए की सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं सहित सभी के प्रगति और सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया है।गडकरी ने कहा कि राजमार्गों के निर्माण से बिहार का अपेक्षित विकास संभव हो रहा है। विकास को प्राथमिकता देते हुए मटिहानी की जनता इस बार भी गिरीराज सिंह को चुनकर भाजपा-राजग को विजयी बनाएगी, यह मुझे विश्वास है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस-राजद की सरकार में जो काम 60 साल में नहीं हुआ वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दस वर्ष के शासनकाल में हमने करके दिखाया है। दस साल में बिहार में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया है। गंगा नदी सहित अनेक नदियों पर लम्बे-लम्बे पुल का निर्माण हुआ है।गडकरी ने कहा कि अच्छी सड़क, बिजली और टेलिकम्युनिकेशन से रोजगार और उद्योग बढ़ता है। बेरोजगारी, भूखमरी और गरीबी भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र में सहयोगी गिरिराज सिंह ने अपने विभाग के जरिए अनेक गांवों को मजबूत रोड से जोड़ने का काम किया। बेगूसराय सहित पूरे बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है, जो गिरिराज सिंह के मंत्रालय की ही देन हैं।गडकरी ने कहा कि देश बदल रहा है। मैं जिस क्षेत्र से आता हूं वहां 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की। वर्ष 2004 में किसानों को उनकी फसल की कीमत नहीं मिलती थी। उस समय पेट्रोलियम मंत्री राम नाईक के साथ मुझे ब्राजील जाने का मौका मिला। वहां से लौटने के बाद हमने यह प्लान बनाया कि हमारा किसान इथोनॉल बनायेगा। गन्ना मिलों से 380 किलोवॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। हमारे यहां का किसान अन्नदाता नहीं, अब ऊर्जादाता बन गया है। आने वाले पांच सालों में हमारी सरकार में पूरे देश के किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि ऊर्जादाता भी बनेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें