मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग और महिला आयोग अध्यक्षों की नियुक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग और महिला आयोग अध्यक्षों की नियुक्ति

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर निर्मल जैन और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर लता गुप्ता की नियुक्ति की है। यह जानकारी रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है।दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष और कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सदस्य को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तथा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों और सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी तथा एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें