मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:15 · नई दिल्ली संस्करण

नागौर के गोटन में नौ वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, खेलते समय गिरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नागौर के गोटन में नौ वर्षीय छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, खेलते समय गिरी

नागौर। जिले के गोटन कस्बे स्थित एक निजी स्कूल में नौ साल की छात्रा की संदिग्ध हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह की है, जिसका खुलासा गुरुवार को हुआ है।गोटन के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा दिव्या रोज की तरह स्कूल पहुंची थी। प्रार्थना से पहले वह अन्य बच्चों के साथ स्कूल ग्राउंड में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक वह लड़खड़ाई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला के मुताबिक तालनपुर निवासी राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या को गिरते ही स्टाफ ने संभाला और परिजनों को सूचना दी। तत्काल उसे गोटन के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।डॉक्टरों के अनुसार, छात्रा के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवार ने बताया कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की भी चार महीने पहले इसी तरह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी। नौ सितंबर 2025 को घर पर खेलते समय वह बेहोश हो गया था और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।लगातार दो बच्चों की अचानक हृदयाघात से मौत से परिवार सदमे में है। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक और चिंता का माहौल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें