मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई के कल्याण में डंपर और ईको कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई के कल्याण में डंपर और ईको कार की टक्कर, नौ लोगों की मौत

कल्याण। महाराष्ट्र के कल्याण में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक डंपर और ईको कार की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ठाणे के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डीएस स्वामी ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस अधीक्षक डीएस स्वामी ने आईएएनएस को बताया कि अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है। दो लोग घायल हैं। गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, कल्याण में यह दुर्घटना कल्याण-मुरबाड मार्ग पर रायता पुल के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। बताया गया कि ईको कार में कुल 12 लोग सवार थे।

यह कार मुरबाड़ जा रही थी। हालांकि, कल्याण के नजदीक रायता पुल के पास कार डंपर से भिड़ गई। हादसा इतना भयंकर था कि ईको कार के परखच्चे उड़ गए।

दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई। आनन-फानन पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

टिटवाला पुलिस और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। वहीं, कार से शवों को बाहर निकाला गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस टक्कर के कारण टिटवाला-कल्याण मार्ग पर रायता पुल के पास राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे इलाके में वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती रिपोर्ट से पता चला कि दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

फिलहाल, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि तेज गति या वाहन पर से नियंत्रण खो देना इस दुर्घटना का कारण हो सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें