मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षर पटेल, रवि विश्नोई समेत नौ क्रिकेटर ने किेए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अक्षर पटेल, रवि विश्नोई समेत नौ क्रिकेटर ने किेए भगवान महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई समेत नौ क्रिकेटर आज सुबह उज्जैन पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा की। उन्होंने सुबह बाबा महाकाल की भस्मारती में भी हिस्सा लिया।महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी विपुल चतुर्वेदी ने बताया कि भारतीय क्रिकेटर अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया तड़के चार बजे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन और दूध से अभिषेक किया। इसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।दर्शन के बाद अक्षर पटेल ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल हमें हर साल बुलाते रहते हैं, इसीलिए हम यहां आते हैं। बाबा महाकाल जानते हैं कि हमें क्या देना है और क्या नहीं। रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने आया हूं। बाबा की कृपा मुझ पर और हम सब पर बनी रहे, यही कामना है।दरअसल, इंदौर में इन दिनों मुश्ताक अली ट्राफी के मैच खेले जा रहे हैं और इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इंदौर पहुंचे है। मंगलवार को अक्षर पटेल, रवि विश्नोई समेत अन्य क्रिकेटर इंदौर से ही उज्जैन पहुंचे थे। दो दिन पहले रविवार को क्रिकेटर मयंक अग्रवाल और यश राजपूत ने भी महाकाल के दर्शन किए थे। रविवार को ही भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुनाल पंड्या महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें