मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:44 · नई दिल्ली संस्करण

निक्षय मित्रों ने बढ़ाया टीबी मरीजों का हौसला, 32 मरीजों को मिला फूड बास्केट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निक्षय मित्रों ने बढ़ाया टीबी मरीजों का हौसला, 32 मरीजों को मिला फूड बास्केट

सीवान,। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय एवं सिविल सर्जन की अध्यक्षता डॉ श्रीनिवास प्रसाद की में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान निक्षय मित्र पहल के तहत जिलाधिकारी ने 32 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित कर उपचार अवधि में बेहतर पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

उन्होंने की टीबी मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब सरकार के साथ समाज भी अपनी जिम्मेदारी निभाए रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं सक्षम नागरिक आगे आकर निक्षय मित्र बनें और टीबी मरीजों को पोषण, सहयोग तथा आत्मविश्वास प्रदान करें।

सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है. इसके लिए मरीजों को नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार मिलना बेहद जरूरी है। निक्षय मित्र योजना के माध्यम से समाज की भागीदारी बढ़ रही है, जिससे मरीजों का मनोबल भी बढ़ता है। सभी सक्षम लोगों को निक्षय मित्र बनकर इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। निक्षय मित्रों के सहयोग से मरीजों को उपचार अवधि में पोषण सहायता मिल रही है, जिससे उनके स्वस्थ होने की संभावना और बढ़ जाती है। जनसहभागिता से ही प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

कार्यक्रम में अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में निक्षय मित्र बनने की अपील करते हुए कहा कि टीबी मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, सामाजिक सहयोग एवं पोषण सहायता ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत है।

अंत में सभी ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, रेडियो स्नेही एवं अन्य निक्षय मित्रों ने टीबी मरीजों के प्रति सामाजिक सहयोग और पोषण सहायता के महत्व पर प्रकाश डाला।

उपस्थित लोगों ने टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने तथा मरीजों को नियमित उपचार के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सिंह, डीपीएम विशाल कुमार सिंह, डीपीसी दीपक कुमार, शैलेंदु कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें