मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:46 · नई दिल्ली संस्करण

निक्की हत्याकांड: साहिल समेत छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

निक्की हत्याकांड: साहिल समेत छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ीनई दिल्ली, 06 मार्च । दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने निक्की यादव की हत्या के आरोपित साहिल गहलोत समेत सभी छह आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। आज सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।कोर्ट ने 22 फरवरी को साहिल गहलोत को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था, जबकि बाकी आरोपित 20 फरवरी को न्यायिक हिरासत में भेजे गए थे। साहिल गहलोत को 22 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया था। 15 फरवरी को पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया था, जबकि 17 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाई आशीष और नवीन, दोस्त लोकेश और अमर को गिरफ्तार किया था। नवीन दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है।साहिल और निक्की ने अक्टूबर 2020 में नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था, इसलिए वो निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे। साहिल के परिवार ने दिसंबर, 2022 में उसका रिश्ता तय कर दिया और लड़की वालों से बात छिपाई कि साहिल पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने साहिल और निक्की के शादी के सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। निक्की की शव को फ्रिज में छुपाने में उसके दोस्त और चचेरे भाई ने साथ दिया था।दरअसल, निक्की साहिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसका बॉयफ्रेंड साहिल किसी दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था, इसको लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हुई थी। आरोपित ने सुबह अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की और फिर उसी शाम घरवालों के कहने पर दूसरी लड़की से शादी भी कर ली थी।दिल्ली पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपित साहिल ने बताया कि उसने 10 फरवरी को दिल्ली के आईएसबीटी के पास कार में निक्की की हत्या गला दबाकर कर दी थी। हत्या के बाद वो लाश लेकर गाड़ी में घूमता रहा, फिर उसने एक ढाबे के फ्रिज में उसे छिपा दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें