मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

नाइजीरिया में चरमपंथियों ने 200 लोगों का अपहरण किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अबूजा । नाइजीरिया में इस्लामी चरमपंथियों ने हिंसा के कारण

विस्थापित हुए कम से कम 200 लोगों को चाड से लगी सीमा के निकट लकड़ी तलाश

करते समय अगवा कर लिया। नाइजीरिया में स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने

यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बताया कि अगवा किए गए लोगों

में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने कहा

कि पीड़ित बोर्नो राज्य के गैंबोरू नगाला परिषद क्षेत्र में जलावन लकड़ी की

तलाश में कई विस्थापन शिविरों से निकले थे, तभी उन पर घात लगाकर हमला करके

बंधक बना लिया गया। नाइजीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के मानवीय समन्वयक

मोहम्मद फॉल ने एक बयान में कहा, अगवा किए गए लोगों की सटीक संख्या पता

नहीं चल पाई है, लेकिन अनुमान है कि 200 से अधिक लोगों का अपरण किया गया

है।

फॉल ने कहा, अज्ञात संख्या में वृद्ध महिलाओं और 10

वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कथित तौर पर रिहा कर दिया गया है, लेकिन कई

लोगों का पता नहीं चल पाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें