मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

निफ्टी50 और निफ्टी मिडकैप150 इंडेक्स का प्रदर्शन नवंबर में सबसे अच्छा रहा: रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निफ्टी50 और निफ्टी मिडकैप150 इंडेक्स का प्रदर्शन नवंबर में सबसे अच्छा रहा: रिपोर्ट

नई दिल्ली। निफ्टी50 और निफ्टी मिडकैप150 इंडेक्स का प्रदर्शन नवंबर में सबसे अच्छा रहा है और इस दौरान दोनों इंडेक्स ने क्रमश: 1.87 प्रतिशत और 1.59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट में कहा गया कि निफ्टी50 ने 3 महीनों की अवधि में 7.27 प्रतिशत, 6 महीनों की अवधि में 5.87 प्रतिशत और बीते एक साल में 8.59 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

वहीं, निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स का रिटर्न 3 महीनों की अवधि में 7.93 प्रतिशत, 6 महीनों की अवधि में 6.01 प्रतिशत और एक साल की अवधि में 7.12 प्रतिशत थी।

इस दौरान व्यापक बाजार का प्रदर्शन भी सकारात्मक रहा है। निफ्टी 500 इंडेक्स ने बीते महीने 0.94 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इस दौरान लार्जकैप और मिडकैप शेयर 1-2 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि स्मॉलकैप स्टॉक 1-3 प्रतिशत तक बढ़े हैं।

हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है। बीते महीने ने 3.36 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है और बीते 3 महीनों में इसमें 1.37 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है।

रिपोर्ट में कहा गया कि निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स का प्रदर्शन भी मिलाजुला रहा है और इस दौरान इंडेक्स ने 0.98 प्रतिशत का नकारात्मक रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते 3 महीने में इंडेक्स ने 5.16 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि छह महीनों के दौरान 3.56 प्रतिशत और एक साल की अवधि में -2.25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

सेक्टोरल आधार पर नवंबर में आईटी सेक्टर का प्रदर्शन सबसे मजबूत रहा है। इस दौरान सेक्टर ने 4.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जबकि ऑटो ने 3.60 प्रतिशत, बैंक ने 3.42 प्रतिशत और हेल्थकेयर ने 2.30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिफेंस सेक्टर ने 19.43 प्रतिशत के शानदार रिटर्न के साथ सबसे अच्छा सालाना रिटर्न दिया और एक साल की अवधि में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेगमेंट बनकर उभरा।

ऑटो सेक्टर में 18.85 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई, बैंकिंग सेक्टर में भी 14.79 प्रतिशत की अच्छी बढ़त देखी गई और मेटल सेक्टर में भी 13.94 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। हेल्थकेयर सेक्टर में 6.40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

दूसरी ओर, रियल एस्टेट सेक्टर में नवंबर में 4.69 प्रतिशत और पिछले एक साल में 11.47 प्रतिशत की और गिरावट आई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें