मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन के दबाव के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । लगातार दो दिन तक दबाव का सामना करने के बाद

घरेलू शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल नजर आ रहा है। आज के कारोबार की

शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर

बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की चाल में तेजी आ गई।

हालांकि पहले 1 घंटे के कारोबार में यदा-कदा बिकवाली का झटका भी लगता रहा।

इसके बावजूद लिवाली के जोर की वजह से शेयर बाजार लगातार हरे निशान में

कारोबार करता रहा। निफ्टी ने तो इसी अवधि में ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड

भी कायम कर लिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.63

प्रतिशत और निफ्टी 0.61 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती

एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से

कोल इंडिया, बीपीसीएल, टाटा मोटर्स, ओएनजीसी और एलटी माइंडट्री के शेयर

2.55 प्रतिशत से लेकर 1.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टाइटन कंपनी, ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर और

आईटीसी के शेयर 0.72 प्रतिशत से लेकर 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ

कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक

मार्केट में 2,209 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,790

शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 419 शेयर नुकसान

उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30

शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे।

दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल

निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स

आज 222.52 अंक उछल कर 76,679.11 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत

होते ही चौतरफा खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में तेजी

आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक

500 अंक से अधिक उछल कर 76,967.73 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके

बाद मामूली बिकवाली के कारण इस सूचकांक में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई।

बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के

बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 480.86 अंक की मजबूती के साथ 76,937.45 अंक के

स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के

निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 79.60 अंक की

तेजी के साथ 23,344.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते

ही लिवाली का सपोर्ट मिल जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में भी तेजी आ

गई। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से ये सूचकांक थोड़ी ही देर में करीब

160 अंक की उछाल के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 23,420.35 अंक तक पहुंच

गया। हालांकि इसके बाद मुनाफावसूली के कारण इस सूचकांक में भी मामूली

गिरावट आई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे

का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 142.50 अंक की बढ़त के साथ

23,407.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले

पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 33.49 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की

गिरावट के साथ 76,456.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स के

विपरीत निफ्टी ने 5.65 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ

23,264.85 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें