मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:44 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने नक्सली अमन गंझू और जतरू खेरवार बुलबुल को रिमांड पर लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनआईए ने नक्सली अमन गंझू और जतरू खेरवार बुलबुल को रिमांड पर लिया

एनआईए ने नक्सली अमन गंझू और जतरू खेरवार बुलबुल को रिमांड पर लिया

रांची, 25 मार्च । एनआईए ने कुख्यात नक्सली कमांडर अमन गंझू और जतरू खेरवार को रिमांड पर लिया है। अगले तीन दिन तक अमन और जतरू से एनआईए बुलबुल जंगल में आईईडी ब्लास्ट को लेकर पूछताछ करेगी।

एनआईए की तरफ से दोनों ही कुख्यात नक्सलियों से पूछताछ के लिए पांच दिनों की रिमांड की अवधि की डिमांड की गई थी। हालांकि अदालत ने फिलहाल मात्र दो दिनों तक की ही रिमांड को मंजूर किया है। दोनों नक्सली कमांडर रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद हैं। एनआईए ने नक्सली अमन और जतरू को बुलबुल जंगल में चल रहे नक्सल अभियान के दौरान हुए सीरीज विस्फोट को लेकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के लोहरदगा जिले के घोर नक्सल प्रभावित बिहार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान कई आईईडी ब्लास्ट हुए थे। इस दौरान नक्सलियों ने कई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया था। इस आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ में कई जवान भी घायल हुए थे।

लोहरदगा के पेशरार थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसे एनआईए टेकओवर कर जांच कर रही है। इस ब्लास्ट की योजना बनाने में कई बड़े नक्सलियों के हाथ होने की संभावना है। जानकारी यह भी है कि इलाके में कई स्थानों पर अभी भी गोला बारूद छुपाकर रखे गए हैं। एनआईए की सूचना पर कई स्थानों से गोला बारूद बरामद भी किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें