मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने झारखंड के सिंहभूम जिले में माओवादियों के ठिकानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने झारखंड के

सिंहभूम जिले में आज सुबह माओवादियों के ठिकानों पर छापेमारी की। इन

ठिकानों की तलाशी के दौरान एनआईए की टीम ने मोबाइल फोन और दस्तावेज सहित कई

आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। एनआईए ने आज गुरुवार 27 जून को यह जानकारी

दी।

एनआईए के मुताबिक यह छापेमारी कूरियर मामले में की गई है। इसके

तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के कई

संदिग्धों और कार्यकर्ताओं के घरों और ठिकानों पर तलाशी ली गई है। इस दौरान

चार स्थानों पर छापेमारी कर की गई।

एनआईए की यह

कार्रवाई प्रतिबंधित माओवादी संगठन के लिए जमीनी स्तर पर काम करने वाले तीन

लोगों की गिरफ्तारी से जुड़े एक मामले में हुई, जो सीपीआई (माओवादी) के

लिए कूरियर के रूप में काम कर रहे थे।

एनआईए के

मुताबिक तीनों माओवादी कार्यकर्ताओं को जुलाई 2022 में पश्चिमी सिंहभूम

जिले के बेरा केंदुडा स्कूल से पकड़ा गया था और उनके पास से एक आपत्तिजनक

पत्र मिला था, जिसके कारण जिले के अन्य संदिग्ध कार्यकर्ताओं के खिलाफ

कार्रवाई की गई।

एनआईए ने इस जांच को पिछले साल अगस्त माह

में अपने हाथ में लिया था। इससे भी पहले जून माह में एनआईए ने झारखंड में

प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के फरार कमांडरों, जमीनी स्तर पर काम करने

वाले कार्यकर्ताओं और मुख्य संगठनों के सदस्यों के घर और ठिकानों पर दो

दिनों तक तलाशी ली थी।

एनआईए के मुताबिक पिछले साल 30 जून को दर्ज

मामले में झारखंड के गिरिडीह और बोकारो जिले में फैले लगभग 19 अलग-अलग

ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। एनआईए की जांच से पता चला था कि माओवादियों ने

गिरिडीह जिले के दूरदराज के इलाकों में सड़क निर्माण परियोजनाओं से भारी

मात्रा में लेवी वसूली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें