मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

मानव तस्करी के खिलाफ एनआईए की 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मानव तस्करी के खिलाफ एनआईए की 6 राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को छह राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई अन्य स्थानों पर आज सुबह-सुबह शुरू हुई और स्थानीय पुलिस बलों के साथ समन्वय करके तलाशी अभियान चलाए गए।अधिकारियों के अनुसार तलाशी में संगठित तस्करी नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों और संगठनों पर ध्यान केन्द्रित किया गया। एनआईए ने विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर ऑपरेशन शुरू किये। यह अभियान एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह की जांच का हिस्सा है, जिसमें विदेशी संलिप्तता होने की आशंका है। सूत्रों के अनुसार बिहार के गोपालगंज जिले के कई लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर फर्जी कॉल सेंटरों में ले जाया गया, जहां उन्हें साइबर धोखाधड़ी योजनाओं पर काम करने के लिए मजबूर किया गया। एनआईए को इस रैकेट में म्यांमार और लाओस से जुड़े होने का संदेह है।इससे पहले 5 अक्टूबर को एनआईए ने आतंकवादी गतिविधियों और फंडिंग के सिलसिले में पांच राज्यों में इसी तरह की छापेमारी की थी। इन अभियानों में महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली के स्थानों को निशाना बनाया गया और ये आतंकवादी समूह जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे। एनआईए ने सुरक्षा बलों की मदद से बारामूला और जम्मू-कश्मीर के अन्य इलाकों में भी तलाशी ली थी। इसके अतिरिक्त अक्टूबर में एनआईए ने दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नादिया और कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई जिलों में छापेमारी की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें