मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा समेत दो से एनआईए कर रही पूछताछ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: नेशनल इन्वेस्टिगेशन ब्यरो (एनआईए) भाकपा माओवादी के पोलित ब्यूरो

सदस्य प्रमोद मिश्रा और अनिल यादव को 16 जनवरी से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर

रही है।एनआईए दोनों नक्सलियों से 20 जनवरी तक पूछताछ करेगी। इससे पहले

एनआईए ने अक्टूबर में दो बार प्रमोद मिश्रा को रिमांड पर लेकर पूछताछ की

थी।

प्रमोद मिश्रा मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना

क्षेत्र के कासमा गांव का रहने वाला है। उसका लंबे समय तक सारंडा में

कार्यक्षेत्र रहा है। गिरफ्तारी से पहले वह झारखंड-बिहार सीमा पर छकरबंधा

में माओवादियों को मजबूत करने में जुटा था। प्रमोद मिश्रा को नक्सली संगठन

में वर्ष 2004 में केंद्रीय समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया था।

वर्ष 2007 में पोलित ब्यूरो सदस्य बनाया गया था। वह 11 मई 2008 को धनबाद

जिले के विनोद नगर से गिरफ्तार हुआ था। उसे न्यायालय ने सबूत के अभाव में

वर्ष 2017 में रिहा कर दिया था।इसके बाद से ही वह क्षेत्र में फिर सक्रिय

हो गया था। उस पर पुलिस पर हमले व कई नरसंहार का मास्टरमाइंड माना जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें