मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की गिरफ्तारी के लिए की 10 लाख के इनाम की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की गिरफ्तारी के लिए की 10 लाख के इनाम की घोषणा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी को लेकर लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।एनआईए के बयान के मुताबिक अप्रैल माह में अभिनेता सलमान खान के मुंबई आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में संलिप्तता के आरोप में अनमोल को जांच एजेंसी की मोस्टवांटेड सूची में डाल दिया गया है। अनमोल बिश्नोई उर्फ ​भानु पर इनाम की घोषणा पिछले महीने की गई थी। ऐसा माना जा रहा है कि अनमोल कनाडा में रहता है और नियमित रूप से अमेरिका जाता रहता है।अनमोल पर 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में हाथ होने का भी आरोप है। मुंबई की एक अदालत ने हाल ही में सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना में शामिल दो आरोपितों में से एक को जमानत देने से इनकार किया था। अदालत ने कहा था कि उन्होंने अनमोल के कहने पर खान की हत्या करने के "इरादे या जानकारी" से ऐसा किया था।पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले अनमोल और लॉरेंस बिश्नोई दोनों को इस मामले में वांछित आरोपित बताया गया है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। अनमोल के खिलाफ अप्रैल में लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था, जिसने सलमान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना की जिम्मेदारी ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें