मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, जवाब तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जयपुर मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत पर एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान, जवाब तलब

नई दिल्ली। जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में 26 साल की एक महिला की मौत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और जयपुर पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के अंदर जवाब मांगा है।

एनएचआरसी के अनुसार, मीडिया रिपोर्ट से आयोग को जानकारी मिली कि 21 अगस्त को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में एक महिला की प्रसव के बाद डॉक्टरों की कथित लापरवाही से मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर देखरेख न करने और महिला की गंभीर स्थिति के बावजूद आईसीयू में न ले जाने का आरोप लगाया था। आयोग ने कहा है कि अगर मीडिया रिपोर्ट सही हैं, तो यह पीड़िता के मानवाधिकार हनन का गंभीर मामला है। आयोग ने इस पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने घटना को गंभीर बताते कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 22 अगस्त को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता खुद चलकर मेडिकल कॉलेज पहुंची थी, जहां उसे भर्ती किया गया। 19 अगस्त को उसका ऑपरेशन हुआ था। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला से न तो अस्पताल के कर्मचारियों और न ही डॉक्टरों ने उसकी देखभाल की, जबकि सर्जरी के बाद अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को उससे मिलने या उसे वार्ड से आईसीयू में स्थानांतरित करने की भी अनुमति नहीं दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें