मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बरनाला लाठीचार्ज पर एनएचआरसी का एक्शन, मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरनाला लाठीचार्ज पर एनएचआरसी का एक्शन, मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पंजाब के बरनाला में सफाई कर्मचारियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर संज्ञान लिया है। आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

यह कदम एक शिकायत पर संज्ञान लेने के बाद उठाया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पंजाब पुलिस ने 25 जुलाई को बरनाला में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं) पर जरूरत से अधिक बल प्रयोग किया और बिना किसी वजह के लाठीचार्ज किया।

यह विरोध प्रदर्शन अपनी सेवाओं को नियमित करने, वेतन बढ़ाने और नौकरी की सुरक्षा की मांग को लेकर किया जा रहा था।

एनएचआरसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, "शिकायतकर्ता के आरोप पहली नजर में पीड़ितों के मानवाधिकारों का उल्लंघन हैं। प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली आयोग की बेंच ने मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम-1993 की धारा 12 के तहत इस मामले का संज्ञान लिया है।

रजिस्ट्री को निर्देश दिया गया है कि वह पंजाब सरकार के मुख्य सचिव और पंजाब के डीजीपी को नोटिस जारी करे व उनसे शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराने को कहे।"

इसके साथ ही, नोटिस में कहा गया है, "अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे दो हफ्तों में एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपें।"

इस नोटिस में एनएचआरसी ने अधिकारियों से बल प्रयोग के पीछे की वास्तविक पृष्ठभूमि, कारण और औचित्य के कारण बताने को कहा है। इसके अलावा, महिला सफाई कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी की जानकारी मांगी गई है।

साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लाठीचार्ज के दौरान घायल कर्मचारियों की जानकारी दें और उनकी वर्तमान मेडिकल स्थिति बताएं। एनएचआरसी ने मुख्य सचिव और डीजीपी से घटना की जांच को लेकर भी जवाब मांगा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें