मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

एनएचआरसी ने संदेशखाली में टीवी पत्रकार की हिरासत मामले का लिया संज्ञान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 20 फरवरी । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने

रिपब्लिक बांग्ला टीवी के पत्रकार संतू पान को 19 फरवरी को पश्चिम बंगाल के

संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध को कवर करते समय हिरासत में लिए

जाने का संज्ञान लिया है।

आयोग का कहना है कि पत्रकार की

पत्नी होने के नाते शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसकी उन तक पहुंच नहीं

है और वे उनकी कुशलता को लेकर चिंतित है। पत्नी का कहना है कि यह पश्चिम

बंगाल में जबरदस्ती और धमकी के माध्यम से मीडिया का गला घोंटने का एक

प्रयास है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीआईजी) को

नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर मामले में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया

है। इसके साथ ही आयोग ने अपने डीआईजी (जांच) को तथ्यों का पता लगाने और एक

सप्ताह के भीतर आयोग को अपने निष्कर्ष सौंपने को भी कहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें