मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

युवक को बंधुआ मजदूर बनाने के मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, दो हफ्ते में जवाब तलब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवक को बंधुआ मजदूर बनाने के मामले का मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, दो हफ्ते में जवाब तलब

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बहादुरगढ़ स्टेशन पर बिछड़े एक युवक को ग्रेटर नोएडा में बंधुआ मजदूरी और शारीरिक यातनाएं देने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब तलब किया है।एनएचआरसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्टों के आधार पर इस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त और बिहार के किशनगंज के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।मीडिया रिपोर्टों के अनुसार बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला यह युवक अगस्त 2025 के आसपास अपने पिता के साथ यात्रा कर रहा था। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए उतरने के दौरान भीड़ की वजह से वह ट्रेन में वापस नहीं चढ़ सका। बाद में किशोर को एक व्यक्ति नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) ले गया। वहां उसे बंधुआ मजदूर बनाकर मवेशी चराने और चारा काटने के काम में लगा दिया गया। भागने की कोशिश करने पर उसे बेरहमी से पीटा गया। इसके अलावा युवक को अन्य यातनाएं भी दी गईं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें