मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनएच-27 पर अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

सुपौल। जिले में राघोपुर थाना क्षेत्र स्थित सिमराही एनएच-27 पर सोमवार की देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक मछली मार्केट के समीप करीब 11 बजे रात में किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।मृतक की पहचान सिमराही नगर पंचायत के दिना दास टोला वार्ड संख्या-2 निवासी 29 वर्षीय राकेश पाण्डेय के रूप में हुई है। वह योगेन्द्र पाण्डेय के पुत्र थे। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। राकेश पाण्डेय अपने पीछे पत्नी सरिता देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार में 10 वर्षीय आदित्य कुमार, 10 वर्षीय अंकित कुमार और 7 वर्षीय प्रिया कुमारी हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही बच्चे बेसुध होकर रोने लगे। घर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मंगलवार सुबह जैसे ही हादसे की जानकारी गांव में फैली, लोगों की भीड़ मृतक के घर पहुंचने लगी। मां माला देवी, पिता योगेन्द्र पाण्डेय और पत्नी सरिता देवी सदमे में हैं। परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि राकेश मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी अचानक मौत से परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। इधर अमित कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें