मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

पटएनएच-131 पर अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, पांच लोग घायलना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटएनएच-131 पर अनियंत्रित बोलेरो घर में घुसी, पांच लोग घायलना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी घायल

सुपौल। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसरमा में मंगलवार देर रात करीब 1 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जाता है कि वन विभाग की एक बोलेरो (BR01 JP 5031) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर को तोड़ते हुए एक घर में घुस गई और पलट गई। यह वाहन वीरपुर की ओर से आ रहा था।घटना के समय घर के मालिक उपेंद्र यादव अपने परिवार के साथ सो रहे थे। तेज टक्कर की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। बाहर निकलने पर देखा कि बोलेरो पलटी हुई है।वाहन में सवार तीन लोग बाहर निकल चुके थे, जबकि दो लोग अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया। घायलों ने खुद को मधेपुरा वन विभाग का फॉरेस्ट रेंजर बताया और प्राथमिक उपचार कराने की बात कही। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे और सभी इस हादसे में घायल हुए हैं।हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं घर के पिलर और दीवार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।राघोपुर वन विभाग के प्रभारी रवि रंजन ने बताया कि जिस वाहन का जिक्र किया जा रहा है, वह डिवीजन फॉरेस्ट के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन यह उनके विभाग का वाहन नहीं है। वहीं राघोपुर थाना प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक सभी घायल वाहन से फरार हो चुके थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें