मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

कटिहार रेलमंडल में छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए विशेष इंतजामात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कटिहार रेलमंडल में छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए विशेष इंतजामात

कटिहार। कटिहार रेलमंडल ने छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा के लिए विशेष इंतजामात किए हैं। इसमें स्पेशल ट्रेनें, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी कैमरा, उद्घोषणा यंत्र, डिसप्ले टीवी, कुर्सी, बिजली, पानी और सुरक्षा की व्यवस्था शामिल है।कटिहार रेलमंडल के पीआरओ सह सीनियर डीसीएम धीरज चंद्र कलिता ने सोमवार रात बताया कि कटिहार रेलमंडल से वर्तमान में 20 जोड़ी फेस्टिस स्पेशल ट्रेन और एनएफ रेल के अन्य मंडल से 13 जोड़ी ट्रेन भाया कटिहार सहित कुल 33 जोड़ी ट्रेन विभिन्न रूट में अप डाउन में परिचालित हो रही है। ये ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रूप से चलाई गई हैं।रेल प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा और सुरक्षा सहित सभी प्रकार की तैयारियों की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आरपीएफ की 24 घंटे तैनाती की गई है। इसके अलावा, स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है, जहां यात्री आराम से बैठकर अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं।सीनियर डीसीएम ने बताया कि छठ पूजा के बाद यात्रियों की वापसी यात्रा में कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें