बिहार की राजनीति के लिए अगला दो दिन अहम
-बीजेपी ने बुलाई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
पटना।बिहार की राजनीति
में भूचाल आया हुआ है। एक बड़े उलट फिर की तैयारी चल रही है। माना जा रहा
है कि सीएम नीतीश कुमार जल्दी एनडीए में शामिल हो सकते हैं और एक बार फिर
बिहार में बीजेपी और जदयू की सरकार बन सकती है। इससे लेकर बीते दिन दिल्ली
में गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के नेताओं से बैठक की है। बैठक में कई
हम फैसले लिए गए हैं। साथ ही इस बैठक के बाद बिहार बीजेपी की प्रदेश
कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। कल यानी 27 जनवरी को पटना में बिहार
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बताया जा रहा है कि अमित शाह के
साथ बिहार बीजेपी के नेताओं की बैठक के बाद यह फैसला हुआ है।मालूम हो कि,
बिहार की राजनीति में एक बहुत बड़ी उलट फेर की असर दिख रहे हैं। ऐसे में
कार्य समिति की बैठक मौजूदा वक्त में काफी अहम माना जा रहा है। बिहार की
राजनीति के लिए अगला दो दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अगले दो दिनों में बिहार
की राजनीति में कई उलट फेर देखने को मिल सकते हैं। नीतीश कुमार एक बार फिर
एनडीए का दामन थाम सकते हैं और बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर सकती है।





