मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण, जीतू पटवारी और बी.वी.श्रीनिवास रहेंगे मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के नव-नियुक्त अध्यक्ष

मितेंद्र दर्शन सिंह यादव आज (शुक्रवार को) शाम 07.00 बजे प्रदेश कांग्रेस

मुख्यालय भोपाल में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। मितेन्द्र यादव अपना नवीन

दायित्व भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी.

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग

सिंगार की विशेष उपस्थिति में ग्रहण करेंगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस

कमेटी की स्वीकृति से भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा ग्वालियर के मितेंद्र

दर्शन सिंह यादव को अभी हाल ही में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष

घोषित किया गया है। यादव इस दायित्व के पूर्व भारतीय युवा कांग्रेस संगठन

में राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। राष्ट्रीय सचिव रहते हुए

मितेंद्र यादव राजस्थान एवं मुंबई प्रदेश में युवा कांग्रेस के बतौर

प्रभारी भी रहे हैं।

मितेंद्र यादव के इस नवीन दायित्व

ग्रहण समारोह में सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक सिंह, डॉ. विक्रांत

भूरिया, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेस के विधायक, युवा

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (प्रभारी म.प्र.) शेषनारायण ओझा, सह-प्रभारी

मानसिंह राठौर, अजीतसिंह, कृष्णाहरि, मोर्चा संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष भी

सम्मिलित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें