मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत आज लेंगे शपथ, राजभवन में होगा समारोह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत आज शपथ ग्रहण करेंगे। यहां राजभवन में आयोजित एक सादा समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। कैत मध्य प्रदेश के 28वें मुख्य न्यायाधीश होंगे और उनका कार्यकाल छह माह का रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मौजूद रहेंगे।दरअसल, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमठ के इसी साल 24 मई को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली पड़ा हुआ था। हालांकि, उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव सचदेवा कार्यवाहक के रूप यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गत 17 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मप्र के मुख्य न्यायाधीश के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के नाम की अनुशंसा की थी। बीते शनिवार को कानून मंत्रालय द्वारा जस्टिस सुरेश कुमार कैत को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का 28वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने संबंधी अधिसूचना जारी की थी।जस्टिस कैत मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की और 1989 में वकालत शुरू की। उन्होंने भारतीय रेलवे और यूपीएससी जैसे मामलों में केंद्र सरकार की ओर से केस लड़े। साल 2008 में उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया और 2013 में स्थायी जज के रूप में पदोन्नत किया गया। उन्होंने अपने कानूनी करियर में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई की है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हुई हिंसा से जुड़े मामले शामिल हैं, जिनमें उनके दृष्टिकोण की सराहना की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें