मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:08 · नई दिल्ली संस्करण

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम पर लगा जुर्माना, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से जुड़ा है मामला

दुबई। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला गया था। मैच के दौरान न्यूजीलैंड की तरफ से ओवर फेंकने की गति धीमी रही। इस वजह से टीम पर जुर्माना लगाया गया है।

समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद अमेलिया केर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड एक ओवर पीछे रही थी। इस वजह से टीम पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी की हेलेन पैक ने यह सजा सुनाई।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। यह हर उस ओवर के लिए जो उनकी टीम निर्धारित समय में नहीं फेंक पाती है।"

न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित समय पर एक ओवर पीछे रही थी, इसलिए 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान केर ने अपराध स्वीकार कर लिया और प्रस्तावित सजा मान ली। इस वजह से किसी औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। ऑन-फील्ड अंपायर जैकलीन विलियम्स और रोज डोवी, और तीसरे अंपायर सू रेडफर्न ने यह आरोप लगाया था।

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.4 ओवर में 210 रन पर सिमट गई थी।

न्यूजीलैंड के लिए सर्वाधिक 88 रन मैडी ग्रीन ने बनाए थे। कप्तान अमेलिया केर ने 55 रन की पारी खेली थी।

इंग्लैंड ने 48.2 ओवरों में 9 विकेट पर 211 रन बनाकर मैच 1 विकेट से जीता। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक 59 रन माया बुशियर ने बनाए थे। इसके अलावा, फ्रेया कैंप ने 30 और कप्तान चार्ली डेन ने 31 रन बनाए थे।

2 विकेट लेने और 31 रन बनाने वाली इंग्लैंड की कप्तान चार्ली डेन प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें