मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

एसपी ने नौ थाना के थानाध्यक्ष को बदला,राजेश कुमार बने महलगांव थानाध्यक्ष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। अररिया एसपी अमित रंजन ने जिले के नौ थाने के थानेदारों को बदला है।नौ थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है।विधि शाखा पुलिस कार्यालय में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक प्रेम कुमार भारती को थाना अध्यक्ष सिमराहा बनाया गया है, जबकि पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार को महलगांव थाने की जिम्मेदारी दी गई है। अररिया आरएस थानेदार पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार को भरगामा थानेदार बनाया गया है। वहीं डीआईयू प्रभारी अजीत कुमार चौधरी को अररिया आरएस थानेदार बनाया गया है।फारबिसगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रौनक कुमार को फुलकाहा थानेदार बनाया गया है। पुलिस केंद्र अररिया में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक समसुद्दीन अंसारी को मदनपुर थानेदार बनाया गया है। महलगांव थानेदार पुलिस अवर निरीक्षक कनकलता को रानीगंज थाना में अनुसंधान इकाई में पोस्टिंग की गयी है।थाना अध्यक्ष मदनपुर पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी को महिला थाना में अनुसंधान इकाई और फूलकाहा थानेदार पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार का नगर थाना में अनुसंधान इकाई में पोस्टिंग की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें