मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

न्यू सांगानेर रोड व्यापार मण्डल ने किया जेडीए सद्बुद्धि यज्ञ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। न्यू सांगानेर रोड़ व्यापार मण्डल ने जयपुर विकास

प्राधिकरण द्वारा साढे सात सौ दुकानों को अतिक्रमण बताकर तोडने का विरोध

तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। विरोध के दौरान सभी व्यापारियों ने

सम्पूर्ण बाजार को बंद रखकर जेडीए को सद्बुद्धि मिले, इसके लिए तेजाजी

महाराज के मंदिर में शनिवार को हवन यज्ञ कर आहुति दी। साथ ही शनिवार को

मालवीय नगर विधायक कालीचरण सर्राफ के साथ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमित

कुमार शर्मा, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, सुरेश सैनी,

बाबूलाल कुमावत ने मुख्यमंत्री से उनके निवास स्थान पर मुलाकात कर ज्ञापन

दिया गया।

मुख्यमंत्री ने पूर्ण आश्वासन दिया कि जेडीए के पांच

अधिकारियों के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल की जल्द मीटिंग करा दी जाएगी कि इस

समस्या का क्या समाधान किया जा सकता है। साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्वास

दिलाया कि वह न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए

सदैव उनके साथ खडे है। व्यापार मण्डल ने यह निर्णय लिया है कि व्यापारी

अपना शांतिपूर्ण विरोध तेजाजी के मंदिर न्यू सांगानेर रोड पर सुबह 11 से 2

बजे तक सम्पूर्ण बाजार को बंद रखकर धरना जारी रखेगें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें