मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र में आज से आरटीओ के नए नियम लागू, उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। मध्य प्रदेश में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने यातायात के

नए नियम बनाए हैं, जो आज (शनिवार, 1 जून) से लागू हो रहे हैं। इनका

उल्लंघन करना खासा महंगा पड़ेगा। अब ड्राइविंग लाइसेंस बेहद जरूरी हो गया

है। बिना लायसेंस के वाहन चलाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। बिना

हेलमेट और कार में बिना सीट बेल्ट के पाए जाने पर भी भारी जुर्माना लगेगा।

नए नियमों में बच्चों के वाहन चलाने पर भी जबर्दस्त सख्ती की गई है।

नए

नियमों के अनुसार, 18 साल से कम उम्र में गाड़ी चलाने पर 25 हजार रुपये का

भारी भरकम जुर्माना देना होगा। ऐसे मामलों में नाबालिग को 25 साल की उम्र

तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, वाहन मालिक का

लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। हालांकि, 16 साल की उम्र वालों को 50

सीसी की क्षमता वाले मोटरसाइकिल को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस मिल

सकता है. जिसे 18 साल के होने पर अपडेट करवाना अनिवार्य है। बड़े वाहनों के

लिए 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही लाइसेंस जारी किया जाएगा।

वहीं,

तेज गति से गाड़ी चलाने वाले पर न्यूनतम 1000 रुपये और अधिकतम 2000 रुपये

जुर्माना भरना पड़ेगा। हेलमेट न पहनने पर 100 रुपये का जुर्माना लगेगा, जबकि

कार में सीट बेल्ट न पहनने पर भी 100 रुपये का जुर्माना देना होगा। गाड़ी

चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस रखना अति आवश्यक है। नहीं रहने पर 500 रुपये

का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

दरअसल,

आरटीओ ने सड़क हादसों को देखते हुए इन नियमों को लागू करने का फैसला किया

है। सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने नाबालिग वाहन चालकों की बढ़ती

तादात को देखते हुए उन पर 25,000 रुपये तक का जुर्माना लगाने का निर्णय

लिया है। इन नियमों को लागू करने का मुख्य उद्देश्य लोगों की सुरक्षा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें