बिहार राजस्व सेवा के 62 पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी

बिहार राजस्व सेवा के 62 पदाधिकारियों को दी गई नई जिम्मेदारी
पटना|बिहार राजस्व सेवा के 62 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन्हें अलग-अलग अंचलों में राजस्व अधिकारी के पद तैनात किया गया है। इनमें बीपीएससी की 67वीं परीक्षा में पास 29 तथा 68वीं परीक्षा में पास 33 अधिकारी हैं। इस सबकी तैनाती संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें कहा गया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द नए स्थान पर योगदान करें। समय पर योगदान नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।





