मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की भूमिका पर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की भूमिका पर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका

नई दिल्ली। निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति में चीफ जस्टिस की भूमिका खत्म करने के केंद्र सरकार के कानून पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नयी याचिका दायर दी गई है। इस कानून को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में पहले से ही लंबित है। अब याचिकाकर्ता जया ठाकुर ने नई अर्जी दाखिल कर कहा है कि अगले साल फरवरी में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में निर्वाचन आयोग में एक जगह खाली होगी। ऐसे में अगर इस कानून पर रोक नहीं लगती तो फिर इस क़ानून के तहत ही नई नियुक्ति हो जाएगी। इससे पहले भी मार्च में इस कानून की वैधता का मसला कोर्ट में लंबित रहने के दरम्यान आयोग में नियुक्ति हुई है।दरअसल, एडीआर ने भी एक याचिका दायर करके चयन समिति में चीफ जस्टिस को भी रखने की मांग की गई है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले कुछ वकीलों ने भी याचिका दायर कर रखी है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नए कानून को चुनौती देते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्तियों में देश के चीफ जस्टिस को भी पैनल में शामिल करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि चुनाव में पारदर्शिता लाने के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति करने वाले पैनल में चीफ जस्टिस को भी शामिल किया जाना जरूरी है।सुप्रीम कोर्ट ने 2 मार्च, 2023 में अपने एक फैसले में मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति करने वाले पैनल में चीफ जस्टिस को भी शामिल करने का आदेश दिया था, जिसके बाद केंद्र सरकार ने एक नया कानून बनाकर नियुक्ति प्रक्रिया की चयन समिति मेंं चीफ जस्टिस के बजाय सरकार के एक कैबिनेट मंत्री को शामिल कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें