मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

सफदरजंग अस्पताल में अब दिव्यांगजनों के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सफदरजंग अस्पताल में अब दिव्यांगजनों के लिए अलग ओपीडी पंजीकरण काउंटर

नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने गुरुवार को दिव्यांगजनों की सहायता के लिए शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास (पीएमआर) बाह्य रोगी विभाग में एक विशेष पंजीकरण काउंटर का उद्घाटन किया। नए पंजीकरण काउंटर की प्रमुख विशेषताओं में व्हीलचेयर-सुलभ डिजाइन, दिव्यांग लोगों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील प्रशिक्षित कर्मचारी, प्राथमिकता वाली और त्वरित पंजीकरण प्रक्रिया और आसान नेविगेशन के लिए स्पष्ट साइनेज और दिशानिर्देश शामिल हैं। यह पहल समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से विशेष जरूरतों वाले लोगों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए अपने बुनियादी ढांचे और सेवाओं को बढ़ाने के सफदरजंग अस्पताल के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। इसका उद्देश्य समाज के सभी लोगों के लिए एक समावेशी और कुशल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रतीक्षा समय और शारीरिक तनाव को कम करना है।सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. (प्रो.) वंदना तलवार ने कहा कि यह समर्पित पंजीकरण काउंटर सभी रोगियों को समान स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए हमारे अस्पताल के समर्पण को दर्शाता है। दिव्यांग व्यक्तियों के सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों को समझकर, हम उनके अस्पताल के अनुभव को अधिक आरामदायक और कुशल बनाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं, यह पहल समावेशी स्वास्थ्य सेवा के हमारे व्यापक मिशन के अनुरूप है।शारीरिक चिकित्सा और पुनर्वास विभाग के प्रमुख डॉ. अजय गुप्ता ने कहा कि इस विशेष काउंटर की स्थापना से हमारे दिव्यांग मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा में काफी सुधार होगा। विभाग प्रतिदिन लगभग 500 मरीज ओपीडी में आते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में दिव्यांग रोगी शामिल हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करेगी कि उन्हें हमारी ओपीडी में प्रवेश करते ही चिकित्सा सुविधा मिले। इससे दिव्यांग लोगों को मुश्किलें नहीं होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें