मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाओं के लिए रोजगार का नया अवसर, 283 पंचायतों में खुलेंगे ‘जीविका सुधा केंद्र’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महिलाओं के लिए रोजगार का नया अवसर, 283 पंचायतों में खुलेंगे ‘जीविका सुधा केंद्र’

सीवान।

ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जीविका दीदियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में सीवान में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सीवान सदर प्रखंड की जीयाय पंचायत में जिले के प्रथम ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने फीता काटकर किया। इस पहल से जीविका दीदियों को व्यवसाय संचालन के साथ स्थानीय स्तर पर बाजार से जुड़ने और आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं को केवल सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें स्थायी रोजगार, स्वरोजगार और बेहतर आय के अवसरों से जोड़ना जरूरी है। ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि जीविका के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आजीविका संवर्धन और उद्यमिता के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। जिले की सभी 283 पंचायतों को इस पहल से जोड़ने की योजना है। प्रथम चरण में 231 पंचायतों में ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ खोले जाएंगे, जबकि शेष 52 पंचायतों को दूसरे चरण में जोड़ा जाएगा।

इससे ग्रामीण क्षेत्र की अधिक से अधिक जीविका दीदियों को स्थानीय स्तर पर व्यवसाय और आय के अवसर उपलब्ध होंगे। जीविका एवं सुधा (कॉम्फेड) के समन्वय से संचालित होने वाली इस पहल को महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। इससे जीविका दीदियों की आर्थिक भागीदारी बढ़ेगी और वे अपने परिवार के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भी योगदान दे सकेंगी।

जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका सीवान करुणा शंकर ने कहा कि जीविका का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों, विशेषकर महिलाओं को संगठित कर उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। ‘जीविका सुधा बिक्री केंद्र’ के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार, व्यवसाय संचालन और बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जिले में इस पहल का विस्तार कर अधिक से अधिक जीविका दीदियों को स्थायी आजीविका और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें