मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली : एनएच-9 पर कार और कंटेनर में टक्कर, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली : एनएच-9 पर कार और कंटेनर में टक्कर, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एनएच-9 पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और दो बच्चे घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह विनोद नगर डिपो के सामने, एमसीडी टोल के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, गाजीपुर थाने को पीएसआर कॉल के जरिए हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि गाजियाबाद की ओर से आ रही एक किआ सेल्टोस कार टोल बूथ के पास खड़े एक कंटेनर ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा कंटेनर में जा घुसा।

हादसे में कार में सवार दो महिलाओं, दीपांजलि (38 वर्ष) और नीलम गर्ग (55 वर्ष), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार चला रहे दीपांशु गर्ग इस दुर्घटना में घायल हो गए।

उनके साथ कार में मौजूद दो छोटे बच्चे, विवान (5 वर्ष) और वाशु (3 वर्ष), भी घायल हुए हैं। तीनों को तुरंत इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखे गए हैं। घायल खतरे से बाहर हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरूआती जांच में कार ड्राइवर को नींद लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की सही जानकारी जुटा रही है। घायलों से भी पूछताछ की जाएगी, जिससे हादसे की सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों को कोहरे और रात में धीमी गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक कर रही है, साथ ही लगातार रास्तों पर पुलिस गश्त भी कर रही है। पुलिस की तरफ से लगातार इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें