मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली मां की मौत से बेखबर था बेटा बेडरूम के बाहर 4 दिन तक बिना खाए-पिए बैठा रहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली मां की मौत से बेखबर था बेटा बेडरूम के बाहर 4 दिन तक बिना खाए-पिए बैठा रहा

नई दिल्ली । दिल्ली के जामिया नगर में एक महिला की कमरे में सोए-सोए बीमारी से मौत हो गई। चार दिन बीत जाने पर भी न तो बेटे को इसकी भनक लगी और न ही पति को। हांगकांग से बेटी ने जब फोन करके मामा को कहा कि वो घर जाकर एक बार पता करें कि क्या हुआ है? तब जाकर इसका भेद खुला।

यह पूरी कहानी आपकी आंखों में आंसू ला देगी। राजधानी दिल्ली से दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मानसिक रूप से बीमार बेटा तक मां के बेडरूम के बाहर 4 दिन तक भूखा-प्यासा बैठा रहा। उसे लगा कि मां दरवाजा खोलेगी और उसे खाना खिलाएगी।

मगर वो इस बात से अंजान था कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। दरअसल, मां बीमार थीं। पिता भी गंभीर बीमारी के चलते बेड पर रहते हैं। उन्हें भी इसकी भनक तक नहीं लगी कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वो एक शव के साथ लेटे हुए हैं।

चार दिन तक किसी ने फोन नहीं उठाया तो बेटी का हांगकांग से मामा को फोन आया। मामा तब अपनी बहन के घर पहुंचे। तब उन्होंने घर के अंदर का नजारा देखा तो सन्न रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही मृतका के बीमार पति को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। वहीं, बेटे को भी जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। बेटे से जब पूछा गया कि क्या तुम्हें सच में ही कुछ पता नहीं चला कि मां की मौत हो चुकी है? बेटा बोला- मैं तो इंतजार कर रहा था कि मां दरवाजा खोलेगी और मुझे खाना देगी। मैं नहीं जानता कि उनकी मौत कैसे हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें