मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली के करोल बाग में भीषण बस हादसा: 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली के करोल बाग में भीषण बस हादसा: 25 यात्रियों से भरी बस पलटी, 2 की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब करीब 25 यात्रियों से भरी एक बस झंडेवालान मेट्रो स्टेशन के पास अचानक पलट गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1:30 बजे हुआ। बस काफी तेज रफ्तार में थी। लोगों का कहना है कि स्पीड 80 से 100 के बीच रही होगी। बस ने संतुलन खोने के बाद एक-दो बार पलटी खाई और आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

एक चश्मदीद ने बताया कि बस पलटने के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। अंदर कई लोग फंसे हुए थे, जिनमें महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे।

एक छोटा बच्चा सीटों के बीच फंस गया था, जबकि एक महिला भी बुरी तरह फंसी हुई थी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद शुरू की और करीब 100-150 लोगों ने मिलकर बस को संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, सभी यात्रियों को बाहर निकालने में करीब आधा से एक घंटा लग गया। कई लोग खून से लथपथ थे और दर्द से कराह रहे थे। कुछ लोगों ने बताया कि 8-10 लोग गंभीर रूप से घायल थे। एक व्यक्ति ने कहा कि उसने खुद एक छोटी बच्ची को उठाकर बाहर निकाला, जबकि एक 5-6 साल के बच्चे को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, पीसीआर वैन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जिनमें से कई को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया।

प्रारंभिक जांच में ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि ड्राइवर शायद झपकी ले रहा था, जिसकी वजह से बस अनियंत्रित हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें