मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली : लक्ष्मी नगर के स्कूल को बम की धमकी, जांच में निकला फेक कॉल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली : लक्ष्मी नगर के स्कूल को बम की धमकी, जांच में निकला फेक कॉल

नई दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में स्थित स्कूल लवली पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

इसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। लेकिन, जांच में इस बात का कोई सबूत सामने नहीं आया है, जिससे यह साफ हो सके कि स्कूल में बम हो। इसे फेक कॉल माना गया। स्कूल में बम की धमकी मिलने की सूचना के बाद फौरन सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह की धमकी एक स्कूल में नहीं, बल्कि कई निजी स्कूलों को मिली है। लेकिन, जांच में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। जिससे इस बात की पुष्टि हो सके कि स्कूल में बम हो।

इससे पहले 18 नवंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित एक सीआरपीएफ स्कूल और प्रशांत विहार स्थित एक अन्य स्कूल (जिसके पास पिछले साल एक विस्फोट हुआ था) को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके अलावा, साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस कोर्ट और रोहिणी कोर्ट को भी धमकियां मिली थी।

वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी, अग्निशमन विभाग की टीमों और बम निरोधक दस्तों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छात्रों और अधिकारियों को बाहर निकाला था।

सभी घटनास्थलों पर मौजूद पुलिस ने कहा था कि अब तक की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारियों ने कहा था कि ये स्कूल प्रशांत विहार और द्वारका में स्थित हैं और बम की धमकी सुबह आए थे। हमने दोनों स्कूलों में गहन जांच की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। धमकी भरे ईमेल को एक अफवाह घोषित कर दिया गया था।

वहीं, स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी की सभी जिला अदालतों में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और एहतियात के तौर पर अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें