मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

नई दिल्ली: 13 साल की मासूम से दरिंदगी, बैंककर्मी और सैलून मालिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नई दिल्ली: 13 साल की मासूम से दरिंदगी, बैंककर्मी और सैलून मालिक गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले में पुलिस ने समयपुर बादली इलाके से एक 13 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 दिसंबर की शाम को पीसीआर पर एक फोन आया था। कॉल में बताया गया कि राजा विहार इलाके में एक नाबालिग को जबरन शराब पिलाई गई है।

सूचना मिलते ही जांच अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में मामला केवल शराब पिलाने का लग रहा था, लेकिन जब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसके बयान दर्ज किए गए, तो एक घिनौने अपराध की परतें खुलीं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नरोत्तम, जो उसका परिचित था, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथी ऋषभ से मिलवाने ले गया। 20 दिसंबर को दोनों आरोपी नाबालिग को नरोत्तम के एक खाली पैतृक मकान में ले गए।

वहां आरोपियों ने मासूम को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। समयपुर बादली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों ऋषभ और नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय ऋषभ, जो एक बैंक में कार्यरत है और 28 वर्षीय नरोत्तम के रूप में हुई है, जो इलाके में ही एक सैलून चलाता है।

पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया गया है।

एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि वे साक्ष्य जुटाकर जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करें ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।

उन्होंने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही जिस स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया था, वहां से भी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं। इनके साथ कोई और तो नहीं था, उसकी भी जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें