मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

श्रीलंका में नए मंत्रिमंडल का गठन, राष्ट्रपति दिसानायके ने रक्षा और वित्त विभाग अपने पास रखे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलंबो। श्रीलंका में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के गठबंधन नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) की संसदीय चुनाव में हुई प्रचंड जीत के बाद आज सुबह मंत्रिमंडल का गठन किया गया। राष्ट्रपति सचिवालय में हुए समारोह में प्रधानमंत्री सहित 21 मंत्रियों की नियुक्ति हुई। सभी ने राष्ट्रपति के समक्ष शपथ ली। राष्ट्रपति ने रक्षा और वित्त विभाग जैसे कुछ मंत्रालय अपने पास रखे हैं।डेली मिरर समाचार पत्र के अनुसार 22 मंत्रियों की नई कैबिनेट ने आज सुबह राष्ट्रपति सचिवालय में शपथ ली। राष्ट्रपति दिसानायके के पास रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था, प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या के पास शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा और विजेता हेराथ के पास विदेश मामले, विदेशी रोजगार और पर्यटन विभाग होंगे।अन्य मंत्रियों में प्रो. चंदना अबेरत्ना (राज्य प्रशासन, प्रांतीय परिषद और स्थानीय सरकार विभाग), हर्षना नानायक्कारा (न्याय और राष्ट्रीय एकता विभाग), सरोजा सवित्री पॉलराज (महिला एवं बाल मामलों के विभाग), केडी लालकंठ (कृषि, पशुधन, भूमि और सिंचाई विभाग), अनुरा करुणाथिलके (शहरी विकास, निर्माण और आवास विभाग), रामलिंगम चन्द्रशेखर (मत्स्य पालन विभाग), उपाली पन्निलेज (ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और सामुदायिक अधिकारिता विभाग), सुनील हाडुनेटी (उद्योग और उद्यमिता विकास विभाग), आनंद विजेपाला (सार्वजनिक सुरक्षा और संसदीय मामलों के विभाग), बिमल रथनायके (परिवहन, राजमार्ग, बंदरगाह और नागरिक उड्डयन विभाग), हिनिदुमा सुनील सेनेवी (बुद्ध सासना, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के विभाग), डॉ. नलिंदा जयतिस्सा (स्वास्थ्य और मास मीडिया विभाग), सामंथा विद्यारत्न (पौधरोपण और सामुदायिक बुनियादी ढांचे विभाग), सुनील कुमारा गमागे (खेल और युवा मामले विभाग), वासंथा समरसिंघे (व्यापार, वाणिज्य, खाद्य सुरक्षा और सहकारी विकास विभाग), प्रो. क्रिसांथा अबेसेना (विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग), प्रोफेसर अनिल जयंती फर्नांडो (श्रम विभाग), कुमारा जयकोडी (ऊर्जा विभाग) और डॉ. दम्मिका पटाबेंडी (पर्यावरण विभाग)।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें