मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी के जन्मदिन पर नेतन्याहू का संदेश, कहा- आपके नेतृत्व में भारत बना विश्व शक्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर नेतन्याहू का संदेश, कहा- आपके नेतृत्व में भारत बना विश्व शक्ति

तेल अवीव। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को दुनिया के कई देशों से बधाई संदेश आए हैं। इसी लिस्ट में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का नाम भी शामिल है। इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी।

इजरायली पीएम ने विश्व स्तर पर भारत की बढ़ती भूमिका का श्रेय उन्हें दिया। पीएम नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके नेतृत्व ने भारत को एक वर्ल्ड पावर बना दिया है। हमने मिलकर दो महान लोकतंत्र के बीच एक ऐसी साझेदारी बनाई है जो पहले कभी नहीं हुई।

इजरायल और भारत की दोस्ती इतनी मजबूत कभी नहीं रही और हम मिलकर इसे और भी ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं आपके लिए कई और सालों तक नेतृत्व, सेहत और संतुष्टि की कामना करता हूं।"

इससे पहले डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट ने एक्स पोस्ट में कहा, "कॉमनवेल्थ ऑफ डोमिनिका की सरकार और यहां के लोगों की ओर से, मैं प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता हूं।

आने वाला साल आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और भारत के लोगों की सेवा में जुटे रहने के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करे।”

भारत में कई विदेशी राजदूतों और राजनयिक मिशनों ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और भारत तथा उनके देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे संबंधों और करीबी साझेदारी पर जोर दिया।

भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोने ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। श्रीलंका भारत के साथ अपनी स्थायी दोस्ती और करीबी साझेदारी को बहुत महत्व देता है।

प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और निरंतर सफलता की कामना करती हूं।”

भारत में स्थित नीदरलैंड दूतावास ने एक्स पर लिखा, “नीदरलैंड साम्राज्य की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई।

मई 2026 में नीदरलैंड की हालिया यात्रा के दौरान हमारी रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर ने हमारे मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाई दी और हमारे संबंधों को लगातार बढ़ाया और मजबूत किया है।”

भारत में स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिसाफी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं।

आने वाला साल उनके नेतृत्व में भारत के लिए निरंतर विकास और स्विट्जरलैंड तथा भारत के लिए मिलकर काम करने के और भी कई अवसर लेकर आए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें