मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

संयुक्त राष्ट्र महासभा में नेतन्याहू 'रखेंगे इजरायल, आईडीएफ और अपना सच'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तेल अवीव। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपना पक्ष रखेंगे। किन मुद्दों पर विरोधियों को घेरेंगे, इसका संकेत न्यूयॉर्क के लिए रवाना होने से पहले दे दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपना सच रखूंगा और फिलिस्तीन को मान्यता देने वालों की निंदा करूंगा।

नेतन्याहू ने गुरुवार सुबह बेन गुरियन हवाई अड्डे के टर्मिनल पर कहा, "संयुक्त राष्ट्र महासभा में, मैं अपना सच बोलूंगा - इजरायल के नागरिकों के बारे में सच, हमारे आईडीएफ सैनिकों के बारे में सच और हमारे देश के बारे में सच।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं उन नेताओं की निंदा करूंगा जो हत्यारों, बलात्कारियों और बच्चों को जलाने वालों की निंदा करने के बजाय, उन्हें इजरायल की धरती के बीचों-बीच एक राज्य देना चाहते हैं। ऐसा नहीं होगा।

संकेत स्पष्ट है कि फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता का मुद्दा, संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर अन्य नेताओं के साथ नेतन्याहू की बैठकों और सोमवार को वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात में भी छाया रहेगा।

द टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, विमान में सवार होने से पहले, नेतन्याहू ने कहा कि वह और ट्रंप गाजा में युद्ध, जून में ईरान के साथ इजरायल के 12-दिवसीय हवाई युद्ध और अन्य सैन्य संघर्षों के परिणामस्वरूप उत्पन्न हालातों पर भी चर्चा करेंगे। इसमें मध्य पूर्व के अन्य देशों के साथ संबंधों में सुधार की संभावना भी शामिल है।

नेतन्याहू ने कहा, "वाशिंगटन में, मैं चौथी बार राष्ट्रपति ट्रंप से मिलूंगा और उनके साथ हमारी जीत से उत्पन्न महान अवसरों और युद्ध के लक्ष्यों को पूरा करने की जरूरत पर भी चर्चा करूंगा।" इजरायली पीएम के मुताबिक इजरायली बंधकों की वापसी, हमास की हार और 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' (ईरान के खिलाफ) की ऐतिहासिक जीत और अन्य जीत के बाद शांति के चक्र को स्थापित करने पर उनका जोर रहेगा।

नेतन्याहू 'फिलिस्तीन को मान्यता' वाली बात पर लगातार विभिन्न देशों को घेरते रहे हैं। बुधवार को ही प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने दो टूक कहा कि फिलिस्तीनी राज्य को मान्यता देने की श्रृंखलाबद्ध घोषणाएं इजरायल को इसे वास्तविकता बनने देने के लिए बाध्य नहीं करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें