मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:54 · नई दिल्ली संस्करण

गाजा में हमास के बड़े कमांडर पर शिकंजा, नेतन्याहू का दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजा में हमास के बड़े कमांडर पर शिकंजा, नेतन्याहू का दावा

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की तारीफ करते हुए दावा क‍िया क‍ि जवानों ने हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के प्रमुख को उसके घर के पास से ग‍िरफ्तार क‍िया है। उन्‍होंने कहा क‍ि मेरा निर्देश स्‍पष्‍ट है कि हम हमास के सभी नेताओं और 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल हर व्यक्ति का पीछा करते रहेंगे।

उन्होंने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में ल‍िखा, "मैं 'शिन बेट' (इजरायली सुरक्षा एजेंसी) और इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) की सराहना करता हूं, जिन्होंने एक साहसिक अभियान में गाजा में उसके घर के पास हमास के आंतरिक सुरक्षा तंत्र के प्रमुख को गिरफ्तार किया।''

नेतन्याहू ने बताया क‍ि वह हमास के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक है।

वह हमारे बंधकों को छिपाने और एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने, हमास के वरिष्ठ नेताओं को सुरक्षित ठिकाने उपलब्ध कराने तथा संगठन की सैन्य क्षमताओं को बढ़ाने और फिर से मजबूत करने की कोशिशों के लिए जिम्मेदार था।

उन्‍होंने कहा क‍ि हाल के समय में वह गाजा में हमास के शासन को फिर से स्थापित करने के प्रयासों में शामिल था। वह गाजा पट्टी के निरस्त्रीकरण को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने की कोशिशों में भी सक्रिय था।

इसके अलावा, उसने हमारी सेना और नागरिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने में भी मदद की।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बताया क‍ि मेरा निर्देश बिल्कुल स्पष्ट है, इजरायल हमास के सभी नेताओं और सात अक्टूबर के नरसंहार में शामिल हर व्यक्ति का पीछा करना जारी रखेगा।

बीते दो सप्‍ताह पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज गाजा पट्टी से इजरायल की ओर भेजे जा रहे ड्रोन, गुब्बारों और पतंगों से पैदा हुए सुरक्षा खतरे पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर चुके हैं।

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में इजरायल ने हमास को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गाजा से ड्रोन, गुब्बारों और पतंगों के जरिए हमले तुरंत नहीं रुके, तो आईडीएफ इन हमलों के जिम्मेदार लोगों पर लक्षित हमले और तेज करेगी।

सख्‍त कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने उस समय इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) को क‍िसी भी गुब्‍बारे या पतंग के ख‍िलाफ सख्‍त कार्रवाई के न‍िर्देश द‍िए थे। उन्‍होंने साफ क‍िया क‍ि गाजा से आने वाले क‍िसी भी गुब्‍बारे या पतंग को ड्रोन ही माना जाएगा, फ‍िर चाहे उसमें व‍िस्‍फोट हो या न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें