मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

रक्सौल में 26 लाख के मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रक्सौल में 26 लाख के मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।रक्सौल थाना पुलिस व एंटी लिकर टास्क फोर्स ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ के साथ एक नेपाली तस्कर को रक्सौल के सैनिक रोड कोईरिया टोला से गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से डेढ किलो चरस, 100 ग्राम ब्राउन सुगर, 22 पीस कोरेक्स सिरप, 32 पीस कोरेक्स सिरप का उपयोग किया हुआ डब्बा,नेपाली नंबर का एक मोटरसाईकिल एवं एक स्कूटी बरामद किया है।बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 26 लाख बतायी जा रही है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान नेपाल के पर्सा जिला के वीरगंज के मुरली निवासी राज हुसैन के रूप में हुई है।इस संदर्भ में रक्सौल थाना में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें