मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल के विदेशमंत्री रामलला के दर्शन करने आज जाएंगे अयोध्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू,

24 फरवरी नेपाल के विदेशमंत्री एनपी साउद भगवान रामलला के दर्शन

करने के लिए आज (शनिवार) भारत की राजधानी नई दिल्ली से अयोध्या जाएंगे।

रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे साउद तीन दिन की भारत यात्रा

के आखिर में दोपहर अयोध्या पहुंचेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी भी होंगी।

विदेशमंत्री

सुबह 11 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर करीब 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रिय विमानस्थल पर उत्तर प्रदेश के मंत्री व

वरिष्ठ अधिकारी उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह सीधे राम मंदिर के लिए

रवाना होंगे। अपनी पत्नी ज्योत्सना साउद के साथ वह विशेष पूजा करेंगे। वह

नेपाल की जनता की तरफ से रामलला के चरणों में पांच प्रकार के चन्द्राभूषण

अर्पण करेंगे। इन आभूषणों में पैजनिया, कड़ा, धनुष, गदा और गले का हार

शामिल हैं। साउद नेपाल के पहले मंत्री होंगे जो अयोध्या में रामलला के

दर्शन करेंगे।

वह अयोध्या में सरयू तट पर होने वाली संध्या आरती में

भी सहभागी होंगे। हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। वह अयोध्या के नेपाली मंदिर का भी

अवलोकन करेंगे। नेपाल के विदेशमंत्री ने भारत के विदेशमंत्री डॉ एस.

जयशंकर से शुक्रवार देरशाम मुलाकात की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें